Custom Search

Friday, February 26, 2010

ह से हाथी.....


                 












ह कहता है, प्यारे बच्चों,
देखो आई प्यारी होली,
रंग खेलने निकल पड़ी है,
मस्तानों की टोली,
तुम भी जाओ, खेलो होली,
अबीर व गुलाल उड़ाओ,
पिचकारी में भर-भर के रंग,
तुम सबके ऊपर डालो,
खुशियाँ व आनंद मनाओ,
खेलो प्यार से होली,
सबके साथ रहो हिलमिल के,
व बोलो सदा मीठी ही बोली,
होली है हुड़दंग मचाओ,
खेलो जी-भरकर होली,
देखो आई रे आई,
अपनी प्यारी होली,
अपनी प्यारी होली।
_______________________
_______________________


 







ह से हाथी, प्यारा हाथी,
मस्त चाल से चलता जाता,
इतना बड़ा पेट है इसका,
जो भी पाता, खाता जाता,

पर एक बात बताऊँ तुमको,
यह प्राणी है शाकाहारी,
कान इसके बड़े-बड़े हैं,
है सूड़ लंबी, प्यारी-प्यारी,
आओ प्यारे चुन्नू-मुन्नू,
करें आज हम इसकी सवारी। 
_______________________________________________

आप सभी प्यारे नन्हे मुन्नों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ......
_________________________________________________
 आपका काकू....प्रभाकर गोपालपुरिया
____________________________

No comments:

 
www.blogvani.com चिट्ठाजगत